DSSSB Recruitment : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से दिल्ली हाई कोर्ट अटेंडेंट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से डीएसएसएससबी के OARS पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं।
आवेदन की तारीख
आवेदन शुरू की तारीख 26 अगस्त 2025
आवेदन की लास्ट तारीख 24 सितंबर 2025
आवेदन के लिए आयु
न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 27 साल
आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क 100 रुपये
एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ एक्स सर्विसमैन और सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी भर्ती में भाग लेने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।
शिक्षा
दिल्ली हाई कोर्ट अटेंडेंट भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता बोर्ड/ संस्थान से मैट्रिक/ 10th पास होना आवश्यक है।
फॉर्म भरने की प्रॉसेस
- एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य जानकारी, फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर अपलोड करना होगा।
- अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) भरकर फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।