AAI JE Recruitment: नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से जूनियर एक्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार जूनियर एक्जीक्यूटिव के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, वे आज आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
कुल पदों की सख्यां
पद 976
आवेदन की तिथि
आवेदन शुरू
आवेदन की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2025
आयु
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 सितंबर, 2025 के अनुसार 27 वर्ष निर्धारित की गई है। विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
वेतन
चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 40,000 रुपये से लेकर 1,40,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
शिक्षा
जूनियर एक्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आर्किटेक्चर/इंजीनियरिंग/टेरक्नोलॉजी/कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग या आईटी विषय में स्नातक की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए गेट स्कोर भी अनिवार्य है।
आवेदन की प्रकिया
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर “RECRUITMENT OF JUNIOR EXECUTIVES
- THROUGH GATE” के रजिस्ट्रेशन लिंर पर क्लिक करें।
- इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके अकाउंट को लॉगिन करें।
- व्यक्तिगत जानकारी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- इसके बाद फॉर्म सबमिट करने से पहले फॉर्म में दर्ज की गई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ लें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।