IOCL Recruitment 2025: नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की ओर से पाइपलाइन डिवीजन में अप्रेंटिस के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो उम्मीदवार नौकरी करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रखें कि एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरा जा सकता है।
कुल पदों की सख्यां
रिक्त पद 537
आवेदन की तिथि
आवेदन शुरू
आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितंबर 2025
आयु
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 24 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
शिक्षा
इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार 3 वर्षीय (or lateral entry after Class-XII (Sc)/ITI admitted in 2nd year of Diploma course) डिप्लोमा/ 12th/ फुल टाइम बैचलर डिग्री (ग्रेजुएशन)/ मिनिमम 12th पास (नॉट ग्रेजुएट) आदि उत्तीर्ण किया हो।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क जमा नहीं करना है। सभी वर्ग के अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रकिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन शैक्षिक योग्यता के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट द्वारा किया जायेगा। जिन उम्मीदवारों को आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जायेगा उनको डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जायेगा। दस्तावेज सत्यापन के दौरान मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाने वाले उम्मीदवारों को ही रिक्त पद पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।