RPSC Recruitment : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए प्राध्यापक कृषि के पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जल्द ही इन पदों पर आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
कुल पदों की संख्या
कुल पद 500
आवेदन की तिथि
आवेदन शुरू होने की तिथि 04 सितंबर, 2025
आवेदन की लास्ट तिथि 03 अक्टूबर, 2025
आयु
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष
अधिकतम आयु 40 वर्ष
राजस्थान राज्य के एससी एवं एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, राजस्थान राज्य की एससी एवं एसटी और ईडब्ल्यूएस महिला उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट और सामान्य वर्ग की महिलाओं को 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
शिक्षा
आवेदन करने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एग्रीकल्चर या हॉर्टिकल्चर विषय में चार वर्षीय स्नातक पूरी की हो। साथ ही उम्मीदवारों के पास बीएड की डिग्री भी होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को हिंदी देवनागरी लिपि भाषा में लिखने का अनुभव और राजस्थान संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
सामान्य व ओबीसी उम्मीदवार के लिए 600 रुपये
एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये
चयन प्रकिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा कुल 450 अंकों के लिए आयोजित कराई जाएगी, जिसमें पेपर-1 से 150 अंकों के प्रश्न और पेपर-2 से 300 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।