Haryana Weather Alert: हरियाणा के 13 जिलों में लू का कहर, यलो अलर्ट जारी, जानें कब तक रहेगा गर्मी का प्रकोप

By: Topjoblist

On: April 22, 2025

Follow Us:

---Advertisement---

Job Details

Job Salary:

Job Post:

Qualification:

Age Limit:

Exam Date:

Last Apply Date:

चंडीगढ़: हरियाणा में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। India Meteorological Department (IMD) ने Haryana weather alert जारी करते हुए बताया है कि प्रदेश के 13 जिलों में लू (Heat Wave) चलने की संभावना है। इनमें सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूह, झज्जर, रोहतक, पलवल और फरीदाबाद शामिल हैं। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।

IMD के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दो दिनों यानी बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के और भी अधिक जिलों में लू का असर देखने को मिलेगा। 25 अप्रैल तक हरियाणा में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है, जिससे तापमान में और इज़ाफा हो सकता है।

मौजूदा हालात की बात करें तो पिछले 24 घंटे में हरियाणा के औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। रोहतक राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां 42 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया। वहीं सिरसा में न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान की सीमा से सटे हरियाणा के जिलों में गर्मी का प्रकोप और बढ़ सकता है, जबकि उत्तर हरियाणा के जिलों के लिए अभी तक कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

लू से बचाव के उपाय:

  • धूप में निकलने से पहले सिर ढकें और पानी साथ रखें।

  • हल्के और ढीले कपड़े पहनें।

  • ज़रूरत न हो तो दोपहर में बाहर निकलने से बचें।

{Komal Deep Singh}

My name is Komal Deep Singh. I have 8 years of experience in the field of blogging, SEO, digital marketing and have developed a passion for helping beginners create amazing WordPress websites.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Job Posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!