हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: एचकेआरएन के तहत कार्यरत TGT शिक्षकों का अनुबंध 1 साल बढ़ा, अब 31 मार्च 2026 तक रहेंगे सेवा में

By: Topjoblist

On: April 30, 2025

Follow Us:

---Advertisement---

Job Details

Job Salary:

Job Post:

Qualification:

Age Limit:

Exam Date:

Last Apply Date:

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में एचकेआरएन (HKRN) के तहत कार्यरत TGT शिक्षकों को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा विभाग ने इन शिक्षकों का अनुबंध एक साल के लिए बढ़ाकर 31 मार्च 2026 तक कर दिया है। इससे पहले इन शिक्षकों को सरप्लस बताकर 1 अप्रैल 2025 को कार्यमुक्त कर दिया गया था।


क्या कहा शिक्षा निदेशालय ने?

शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों (DEEOs) को निर्देश जारी किए हैं कि जिन टीजीटी शिक्षकों को सरप्लस मानते हुए कार्यभार मुक्त किया गया था, उनका कॉन्ट्रैक्ट 1 साल के लिए बढ़ा दिया गया है। ये शिक्षक अब फिर से उन्हीं स्कूलों में बच्चों को पढ़ाएंगे, जहां वे पहले कार्यरत थे।


अब PGT शिक्षकों की बारी?

  • विभाग के सूत्रों के अनुसार, 252 पीजीटी शिक्षकों का भी अनुबंध बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।

  • जल्द ही इस पर शिक्षा निदेशालय की ओर से आधिकारिक पत्र जारी किया जा सकता है।

  • संभावना है कि टीजीटी की तरह PGT शिक्षकों का अनुबंध भी 1 साल के लिए बढ़ाया जाएगा।


क्या है HKRN?

हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से राज्य सरकार अस्थायी रूप से शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति करती है। इससे पहले टीचिंग स्टाफ की भारी कमी को देखते हुए हजारों TGT-PGT शिक्षकों की भर्ती इसी माध्यम से की गई थी।

 

{Komal Deep Singh}

My name is Komal Deep Singh. I have 8 years of experience in the field of blogging, SEO, digital marketing and have developed a passion for helping beginners create amazing WordPress websites.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Job Posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!