CBSE Board New Rules 2026: बोर्ड परीक्षा नहीं दे पाएंगे ये छात्र, सीबीएसई के नए

By: Topjoblist

On: September 19, 2025

Follow Us:

CBSE EXAM 2026
---Advertisement---

Job Details

Job Salary:

Job Post:

Qualification:

Age Limit:

Exam Date:

Last Apply Date:

CBSE Board New Rules 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े कुछ अहम बदलाव किए हैं.ये नए नियम सीधे उन छात्रों पर लागू होंगे जो 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं.बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि इन नियमों का पालन न करने वाले छात्र बोर्ड परीक्षा में बैठने के योग्य नहीं माने जाएंगे। आइए विस्तार से जानते हैं कि CBSE Board Exam Rules 2026 में क्या बदलाव हुए हैं और किन छात्रों को अब परीक्षा से वंचित किया जा सकता है.

CBSE Board Exam Eligibility 2026: उपस्थिति नियम में बड़ा बदलाव

CBSE ने छात्रों की न्यूनतम उपस्थिति (Attendance) से जुड़े नियमों को और सख्त बना दिया है. अब 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने के लिए छात्र को कम से कम 75% उपस्थिति अनिवार्य रूप से पूरी करनी होगी।जो छात्र 75% से कम उपस्थिति दर्ज कराते हैं, उन्हें बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा.विशेष परिस्थितियों (बीमारी, आपातकाल आदि) में ही स्कूल और क्षेत्रीय कार्यालय की अनुमति से राहत दी जा सकेगी.आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस नियम को लागू करने का प्रमुख मकसद छात्रों में अनुशासन को विकसित करना है.ताकि छात्र अपने पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सके.

इंटरनल असेसमेंट और प्रोजेक्ट वर्क अब अनिवार्य

CBSE New Guidelines 2026 के तहत Internal Assessment), प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क को भी पास करना अनिवार्य होगा. आपकी जानकारी के बता दे के किसी भी विषय में प्रैक्टिकल या प्रोजेक्ट वर्क अगर आप फेल कर जाते हैं तो आपको मुख्य परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी इसलिए आपको किसी भी हाल में इंटरनल असाइनमेंट के परीक्षाओं को पास करना होगा.

गलत जानकारी देने पर रद्द हो सकती है पात्रता

केंद्रीय विद्यालय के द्वारा स्पष्ट तरीके से कहा गया है कि जो भी छात्र एग्जाम के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भर रहे हैं.उनको सटीक जानकारी देना होगा और किसी प्रकार का फर्जी डॉक्यूमेंट जमा नहीं करना होगा.ऐसा करते हैं तो आपकी परीक्षा देने की जो योग्यता है उसको रद्द किया जाएगा .आपको बता दे की नाम, जन्मतिथि या विषयों से जुड़ी गलत जानकारी पाए जाने पर बोर्ड रजिस्ट्रेशन रद्द कर सकता है. इसलिए आपको हमेशा एक्जाम रजिस्ट्रेशन के दौरान सटीक जानकारी देनी होगी.

स्कूल बदलने के नियम भी हुए सख्त

CBSE Board New Rules 2026 में स्कूल बदलने (Migration) की प्रक्रिया को भी सख्त कर दिया गया है.अब छात्रों को स्कूल बदलने के लिए CBSE से पूर्व अनुमति और मान्य कारण देना होगा.बिना उचित अनुमति के स्कूल बदलने पर छात्र का रजिस्ट्रेशन रद्द हो सकता है.

छात्रों और अभिभावकों के लिए जरूरी चेतावनी

CBSE ने कहा है कि छात्रों और उनके अभिभावकों को इन नए नियमों की पूरी जानकारी होनी चाहिए.सभी स्कूलों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सर्कुलर को पढ़ने और छात्रों को इसकी जानकारी देने का निर्देश दिया गया है.अगर छात्र नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो वे अंतिम समय पर परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं, जिससे उनका साल बर्बाद हो सकता है।

{Komal Deep Singh}

My name is Komal Deep Singh. I have 8 years of experience in the field of blogging, SEO, digital marketing and have developed a passion for helping beginners create amazing WordPress websites.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Job Posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!