हरियाणा में 7,000 से ज्यादा आंगनबाड़ी पदों पर होगी भर्ती, सीएम नायब सैनी ने दी मंजूरी

By: Topjoblist

On: April 22, 2025

Follow Us:

---Advertisement---

Job Details

Job Salary:

Job Post:

Qualification:

Age Limit:

Exam Date:

Last Apply Date:

चंडीगढ़: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी (Nayab Saini) ने 7,000 से ज्यादा आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर के पदों पर भर्ती को हरी झंडी दे दी है। इनमें 2,549 पद आंगनबाड़ी वर्कर और 4,439 पद हेल्पर के शामिल हैं। लंबे समय से रिक्त इन पदों को भरने की प्रक्रिया अब जल्द ही शुरू की जाएगी।

विधानसभा में उठा था मुद्दा


यह मामला बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक पूजा चौधरी द्वारा विधानसभा में उठाया गया था। उन्होंने पूछा था कि प्रदेश में आंगनबाड़ी, प्ले-वे, हेल्पर और सुपरवाइजरों के जिलेवार पद कितने स्वीकृत हैं और कितने खाली हैं। इस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने जवाब दिया कि भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।हरियाणा

भर्ती में देरी क्यों हुई?


मंत्री ने बताया कि इन पदों को भरने का प्रस्ताव पहले से विचाराधीन था, लेकिन भारत सरकार के अगस्त 2022 के दिशा-निर्देशों के कारण चयन प्रक्रिया में बदलाव की ज़रूरत पड़ी, जिससे भर्ती अटक गई थी।

सुपरवाइजर पदों की भी होनी है भर्ती


हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) द्वारा सुपरवाइजर के 101 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी रुकी हुई है। विभाग ने दिसंबर 2022 और जून 2024 में HSSC को मांग भेज दी थी। जैसे ही वहां से नियुक्ति की सिफारिश मिलेगी, प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

{Komal Deep Singh}

My name is Komal Deep Singh. I have 8 years of experience in the field of blogging, SEO, digital marketing and have developed a passion for helping beginners create amazing WordPress websites.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Job Posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!