DU Recruitment : नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। श्याम लाल कॉलेज (इवनिंग) में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती चल रही है। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार आवेदन के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल पोर्टल rec.uod.ac.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
योग्यता एवं मापदंड
कुल पद
असिस्टेंट प्रोफेसर 57 पद
आवेदन की तारीख
आवेदन शुरू
आवेदन करने की लास्ट डेट 6 सितंबर 2025
एजुकेशन
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का मान्यता यूनिवर्सिटी/ संस्थान से संबंधित विषय में न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार ने यूजीसी नेट/ सीएसआईआर नेट परीक्षा उत्तीर्ण की हो अथवा अभ्यर्थी ने पीएचडी किया हो।
वेतन
चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे लेवल 10 के अंतर्गत CPC 7 के तहत 57,700 से लेकर ₹1,82,400 रुपये के साथ अन्य भत्ते प्रदान किये जायेंगे।
चयन प्रक्रिया या भर्ती से जुड़ी अन्य डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।