हरियाणा में फर्जी महिला ASI गिरफ्तार: इंस्टा रील्स के लिए पहनी पुलिस वर्दी, 1 साल से घूम रही थी खुलेआम

By: Topjoblist

On: April 22, 2025

Follow Us:

---Advertisement---

Job Details

Job Salary:

Job Post:

Qualification:

Age Limit:

Exam Date:

Last Apply Date:

हरियाणा के कुरुक्षेत्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक युवती को फर्जी महिला ASI बनकर घूमते हुए गिरफ्तार किया है। युवती का नाम आंचल है, जो पिहोवा के गांव दीवाना की रहने वाली है। पुलिस को उसके पास से पुलिस वर्दी भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि वह करीब एक साल से खुद को लेडी ASI बताकर घूम रही थी और इंस्टाग्राम पर वर्दी में रील्स बना रही थी।

फर्जी ASI की असली पहचान

आंचल बीएससी तक पढ़ी है और उसे पुलिस की वर्दी पहनने और सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने का शौक है। करीब दो साल पहले परिजनों से विवाद के चलते वह घर से अलग रह रही थी। वह किराए पर कमरा लेकर अकेले रह रही थी।

ऐसे खुली पोल

पिहोवा के पास एक लड़की लापता हो गई थी, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई। लड़की की मां ने शक जताया कि उसकी बेटी आंचल के साथ थी। उन्होंने कहा कि आंचल हरियाणा पुलिस में सिपाही है, लेकिन जब उन्होंने आंचल से पूछताछ की तो वह धमकाने लगी। इस पर पुलिस हरकत में आई।

जांच के दौरान आंचल से जब ID कार्ड मांगा गया तो उसने टालने की कोशिश की। ड्यूटी स्थान पूछने पर उसने झूठ बोला कि उसकी पोस्टिंग कुरुक्षेत्र थाने में है। जब कुरुक्षेत्र थाने से पुष्टि की गई तो आंचल का फर्जीवाड़ा सामने आ गया। महिला पुलिस ने उसे थाने में ही पकड़ लिया।

केस दर्ज, लड़की भी बरामद

थाना सदर पिहोवा के SHO जगदीश कुमार ने बताया कि आंचल के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं लापता लड़की को अंबाला से बरामद कर लिया गया है।

फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि आंचल को वर्दी कहां से मिली और उसने कहीं इसका गलत इस्तेमाल तो नहीं किया।

{Komal Deep Singh}

My name is Komal Deep Singh. I have 8 years of experience in the field of blogging, SEO, digital marketing and have developed a passion for helping beginners create amazing WordPress websites.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Job Posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!