Haryana News: हरियाणा सरकार जल्द ही राज्य की गरीब महिलाओं को राहत देने के लिए एक बड़ी योजना शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को घोषणा की कि राज्य सरकार ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) श्रेणी की महिलाओं को 2100 रुपये मासिक सहायता देगी।
यह योजना खास तौर पर असहाय और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को ध्यान में रखते हुए शुरू की जा रही है। इसके तहत महिलाओं को हर महीने नियमित वित्तीय मदद दी जाएगी, जिससे वे अपने दैनिक जीवन की जरूरतें आसानी से पूरी कर सकें।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले बजट में इस योजना के लिए 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। अब जैसे ही दूसरा बजट पेश किया जाएगा, योजना का क्रियान्वयन शुरू कर दिया जाएगा और पात्र महिलाओं को सीधे इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।