हरियाणा मौसम अपडेट: 7 जिलों में तूफान का अलर्ट, तापमान में तेजी से बढ़ोतरी, पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट

By: Topjoblist

On: May 4, 2025

Follow Us:

---Advertisement---

Job Details

Job Salary:

Job Post:

Qualification:

Age Limit:

Exam Date:

Last Apply Date:

हरियाणा मौसम अपडेट: हरियाणा वालों तैयार हो जाओ। मौसम और ज़्यादा बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

हरियाणा में अगले कुछ दिनों के मौसम को लेकर विभाग ने चेतावनी जारी की है। 4 मई रविवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल जिलों में मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। कैथल, जींद और पानीपत को ग्रीन जोन में रखा गया है जबकि अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा मौसम अपडेट

5 मई को भी पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर के लिए अलर्ट जारी है, जबकि 13 जिलों में यलो अलर्ट और 6 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। 6 मई को प्रदेश के 13 जिलों में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और हवाओं का अनुमान है, जबकि 9 जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

तापमान में बढ़ोतरी लेकिन सामान्य से नीचे
शनिवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में 5.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि तापमान अब भी सामान्य से 3.1 डिग्री नीचे है। हिसार का बालसमंद क्षेत्र सबसे गर्म रहा, जहां का तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

हरियाणा मौसम अपडेट

24 घंटे में बड़ा बदलाव
पिछले 24 घंटों में प्रदेश भर के सभी जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हिसार के बालसमंद इलाके में सबसे ज्यादा 8.3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ, जिससे वहां का तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।


{Komal Deep Singh}

My name is Komal Deep Singh. I have 8 years of experience in the field of blogging, SEO, digital marketing and have developed a passion for helping beginners create amazing WordPress websites.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Job Posts

0 thoughts on “हरियाणा मौसम अपडेट: 7 जिलों में तूफान का अलर्ट, तापमान में तेजी से बढ़ोतरी, पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट”

Leave a Comment

error: Content is protected !!