PGCIL Recruitment : नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारो के लिए अच्छी खबर है। पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) की ओर से ट्रेड अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की डेट
आवेदन प्रक्रिया शुरू 15 सितंबर
आवेदन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2025
योग्यता
इस भर्ती में पदानुसार 10th/ ITI बीई/ बीटेक/ बीएससी/ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा आदि करने वाले अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र हैं।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- NATS/NAPS के अंतर्गत अप्रेंटिसशिप पंजीकरण/ नामांकन संख्या और पोर्टल पर 100% पूर्ण/ अपडेट प्रोफाइल।
- शैक्षिक प्रमाणपत्रों और मार्कशीट की स्कैन की गई पफोटोकॉपी।
- आयु प्रमाण पत्र (मैट्रिकुलेशन प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, आदि)।
- भारत सरकार के प्रारूप के अनुसार अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ नवीनतम अन्य पिछड़ा वर्ग (एनसीएल) जाति प्रमाण पत्र (यदि
- लागू हो)
- बैंक रद्द चेक/ पासबुक का पहला पेज (डीबीटी सक्षम खाता विवरण)
- हाल ही में लिया गया रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो और हस्ताक्षर।
सिलेक्शन प्रोसेस
जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करेंगे उनको शैक्षिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को पीजीसीआईएल की ओर से डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जायेगा। डीवी टेस्ट के बाद अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी।