Success Story: कड़ी मेहनत से चौथे अटेम्प्ट में IAS अफसर बनी वैष्णवी पॉल, जाने इनकी सक्सेस स्टोरी

By: JobsHaryana

On: August 29, 2025

Follow Us:

---Advertisement---

Job Details

Job Salary:

Job Post:

Qualification:

Age Limit:

Exam Date:

Last Apply Date:

Success Story: मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती, इस बात का को UP की बेटी ने सही साबित किया है। यह कहानी UP के गोंडा की IAS बेटी वैष्णवी पॉल की है। जिन्होंने 2022 में परीक्षा में 62वीं रैंक लाकर राज्य के गौरव को बढ़ाया था।

ऐसे मिली सफलता

वैष्णवी पॉल ने UPSC एग्जाम में चौथे अटेम्पट में सफलता हासिल करी थी। वैष्णवी खुद बताती है की उन्होंने खुद से ही IAS बनने का वादा किया था। फिर दिन रात एक करके सफलता हासिल करके ही दम लिया। बोली मेरी माँ एक टीचर है मुझे उनसे भी प्रेरणा मिली।

खुद से ही किया था IAS बनने का वादा

वैष्णवी कहती हैं कि उन्होंने IAS बनने का वादा किया था, और वह इसमें सफल भी रहीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा को हमेशा पहले स्थान पर रखना चाहिए। बचपन से ही अखबार पढ़ने से मुझे काफी प्रेरणा मिली।

जिले के फातिमा स्कूल से इंटरमीडिएट तक पढ़ाई करने वाली वैष्णवी ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से अर्थशास्त्र में मास्टर्स की डिग्री हासिल की।

जेएनयू से मास्टर्स

इसके बाद उन्होंने जेएनयू में मास्टर्स करने के लिए एडमिशन लिया। अपनी सफलता पर उन्होंने कहा, ‘मैंने लोक सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 62 हासिल की। ​​मुझे बहुत खुशी है कि मुझे वह करने का मौका मिला, जो मैंने सोचा था।’ उन्होंने कहा, ‘बचपन में मेरे पिता ने मुझे अखबार पढ़ने की आदत डाली और जब आप अखबार खोलते हैं, तो ज्यादातर स्थानीय खबरें देखते हैं, कि कैसे जिला मजिस्ट्रेट यह करता है, एसपी वह करता है। शुक्र है कि मेरे पास भी एक सपोर्ट सिस्टम है। मेरे माता-पिता, मेरी बहन, मेरा मामा, मेरे सभी शिक्षक, मेरे सभी दोस्त मेरे लिए हमेशा मौजूद थे।

इंटरव्यू में पूछे गए सवाल

उन्होंने कहा, ‘मुझसे इंटरव्यू में बहुत सारे सवाल पूछे गए। एक बहुत अच्छा सिचुएशनल सवाल था कि अगर आप डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के तौर पर आते हैं और पिछले डीएम का वहां के एसपी से बहुत अच्छा रिश्ता नहीं था, तो आप क्या करेंगे। मैंने पूरे आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया कि मैं उनके साथ सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ शुरुआत करूंगी।’

{Komal Deep Singh}

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Job Posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!