Success Story: जानें कौन हैं IAS फराह हुसैन, दूसरे अटेम्प्ट में पास की UPSC परीक्षा

By: Topjoblist

On: September 23, 2025

Follow Us:

---Advertisement---

Job Details

Job Salary:

Job Post:

Qualification:

Age Limit:

Exam Date:

Last Apply Date:

Success Story: भारत में UPSC की सिविल सेवा परीक्षा सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। हर साल देशभर के लाखों छात्र IAS, आईपीएस (IPS) या आईएफएस (IFS) अधिकारी बनने का सपना देखते हैं, लेकिन, उन्हें से कुछ लोग ही इस सपने को पूरा कर पाते हैं।

आज हम आपको ऐसी ही IAS अधिकारी फराह हुसैन (IAS Farah Hussain के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने UPSC का एग्जाम पास किया और IAS अधिकारी बनकर अपने परिवार का सपना पूरा किया। खास बात यह है कि Farah Hussain ऐसे परिवार से आती हैं जो उपलब्धियों से भरा हुई है, जिनमें से पहले से ही कई लोग टॉप सरकारी पदों पर तैनात है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Farah Hussain का जन्म राजस्थान के झुंझुनू जिले में हुआ था। वह नवान गांव में एक मुस्लिम परिवार से आती हैं, जिसकी जड़ें सार्वजनिक सेवा में गहरी हैं। Farah Hussain ने हायर एजुकेशन की और इसके बाद IAS अधिकारी अपने परिवार का नाम रौशन किया।

बताया जा रहा है कि Farah Hussain ने राजस्थान के झुंझुनू में ही अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और इसके बाद वह मुंबई चली गईं। जहां पर उन्होंने गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की। खबरों की माने, तो शुरू में Farah Hussain डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन समय के साथ उनके लक्ष्य बदल भी गए।

वह पहले एक क्रिमिनल वकील बनीं और बाद में उन्होंन UPSC की तैयारी करना शुरू कर दिया। Farah Hussain ने 26 साल की उम्र में 2016 में यूपीएसई परीक्षा दूसरा अटेंप्ट दिया और एग्जाम पास कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 267 हासिल की।

अधिकतर लोग हैं सरकारी अधिकारी

बताया जाता है कि फराह खान एक ऐसे परिवार से आती हैं। जहां अधिकतर लोग सरकारी अधिकारी है। उनके पिता का नाम अशफाक हुसैन हैं, जो एक जिला कलेक्टर के रूप में कार्यरत थे और साल 2016 में IAS के रूप में पदोन्नत हुई । वहीं उनके चाचा का नाम लियाकत खान हैं। वह एक सीनियर IPS अधिकारी थे और जो IG के रूप में रिटायर हुए। इसके अलावा वह वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे। वहीं उनके दूसरे चाचा का जाकिर खान है। वह ङी एक IAS अधिकारी हैं।

इसके अलावा IAS अधिकारी फराह की बड़ी बहन राजस्थान हाईकोर्ट में वकील हैं। उनके चचेरे भाई और ससुराल वाले भी अहम पदों पर कार्यरत हैं ।

पति भी हैं आईएसएस अधिकारी

फराह खान के पति कमर उल जमान चौधरी भी एक IAS अधिकारी हैं, वह अभी जोधपुर में तैनात हैं।

{Komal Deep Singh}

My name is Komal Deep Singh. I have 8 years of experience in the field of blogging, SEO, digital marketing and have developed a passion for helping beginners create amazing WordPress websites.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Job Posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!