TECNO Pova Slim 5G : भारत में लॉन्च हुआ दुनिया का सबसे स्लिम स्मार्टफोन! मात्र 20 हजार में एडवांस फीचर्स; दमदार बैटरी

By: Topjoblist

On: September 5, 2025

Follow Us:

World's slimmest smartphone launched in India!
---Advertisement---

Job Details

Job Salary:

Job Post:

Qualification:

Age Limit:

Exam Date:

Last Apply Date:

TECNO Pova Slim 5G: अगर आप भी स्लिम और प्रीमियम Look वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो TECNO Pova Slim 5G आपके लिए सबसे बेहतर ऑप्शन है। TECNO ने अपना सबसे स्लिम स्मार्टफोन Pova Slim 5G लंबे इंतजार के बाद भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसे दुनिया का सबसे पतला 3D कर्व्ड डिस्प्ले स्मार्टफोन बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने इसे 20 हजार रुपये से कम में लॉन्च किया है। मिड रेंज में आने के बाद भी फोन आपको प्रीमियम फील देगा।

शानदार कैमरा क्वालिटी

TECNO Pova Slim 5G में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसकी मोटाई मात्र 5.95 मिमी है। इस कारण यह सबसे पतला कर्व्ड स्क्रीन वाला 5G फोन है। कंपनी का दावा है कि यह यूजर्स को बेस्ट सिग्नल, बेस्ट डिजाइन और बेस्ट AI एक्सपीरियंस देगा।

आपको बता दें कि इस फोन को 5G+ कैरियर एग्रीगेशन, 4×4 MIMO, डुअल सिम डुअल एक्टिव और TUV रीनलैंड हाई नेटवर्क परफॉर्मेंस सर्टिफिकेशन के साथ लाया गया है। फोन की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन जानने के लिए नीचे पढ़ें।

जानें कीमत

TECNO Pova Slim 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दिया गया है। स्मार्टफोन की कीमत 19,999 रुपये है। फोन तीन कलर ऑप्शन में लाया गया है।

इसमें स्काई ब्लू, स्लिम व्हाइट और कूल ब्लैक शामिल है। आपको बता दें कि फोन की सेल 8 सितंबर को 12 बजे से शुरू हो जाएगी। फोन को Flipkart से खरीदा जा सकेगा। पहली सेल में फोन पर ऑफर्स भी मिलेंगे।

जबरदस्त फीचर्स

TECNO Pova Slim 5G में कंपनी ने 6.7 इंच का 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजलूशन 1224×2720 और रिफ्रेश रेट 144Hz है। फोन में Octa Core MediaTek Dimensity 6400 6nm प्रोसेसर मिल रहा है। इसमें फोटोग्राफी के लिए 50MP का मेन कैमरा और 2MP का दूसरा सेंसर मिलता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 13MP का कैमरा दिया गया है। चार्जिंग के लिए फोन में USB Type-C पोर्ट मिलता है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। फोन Android 15 पर रन करता है।

दमदार बैटरी

TECNO Pova Slim 5G में 5160mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन का वजन 156 ग्राम है। इसमें कई एआई फीचर्स मिलते हैं, जिसमें एआई कॉल असिस्टेंट, एआई राइटिंग, सर्कल टू सर्क और प्राइवेसी ब्लरिंग शामिल है। फोन का डिजाइन काफी यूनिक है।

{Komal Deep Singh}

My name is Komal Deep Singh. I have 8 years of experience in the field of blogging, SEO, digital marketing and have developed a passion for helping beginners create amazing WordPress websites.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Job Posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!